देश का मान बढ़ाने वाले पहलवान आज जमीन पर सरकार की खामोशी उनके साथ अन्याय ब्रजभूषण इस्तीफा दे - प्रियंका गांधी वाड्रा

देश का मान बढ़ाने वाले पहलवान आज जमीन पर सरकार की खामोशी उनके साथ अन्याय ब्रजभूषण इस्तीफा दे - प्रियंका गांधी वाड्रा

 0  45

दिल्ली : जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से मिलने आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से बातचीत की और इस मामले पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया आज़ उन्हें जमीन पर बैठा दिया।

महिलाओ उत्पीडन के आरोपो में घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण को सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। लेकिन एफ आई आर की कापी कभी तक नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने ब्रजभूषण के खिलाफ पास्को एक्ट और छेड़छाड़ के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। लेकिन उसमें क्या लिखा है इन्हें कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सरकार के दबाव में काम रही है। वहीं देश की सबसे बड़ी न्यायापालिका का मज़ाक उडा रही है। उन्होंने कहा कि जो नेता इन पहलवानों के ल

द्वारा जीते गए मेडीलो को देश का गौरव बताते थे।आज वही लोग इन के साथ ही हो उत्पीडन पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, उन्होंने कहा कि वह हर जांच में पुलिस का सहयोग करेंगे, उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। वहीं सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर सख्त हो गया है। अदालत ने इस मामले पर दिल्ली पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow