कैसा रहेगा जनवरी २०२३ जानते है वास्तु शास्त्री सुमित्रा

कैसा रहेगा जनवरी २०२३ जानते है वास्तु शास्त्री सुमित्रा

 0  108
कैसा रहेगा जनवरी २०२३ जानते है वास्तु शास्त्री सुमित्रा
कैसा रहेगा जनवरी २०२३ जानते है वास्तु शास्त्री सुमित्रा

मेष राशि चक्र की पहली राशि है।  मेष वाले महत्त्वाकांक्षी तो होते ही है साथ ही  निर्धारित लक्ष्यों को प्रात करने का प्रयत्न भी करते है। आने वाला साल मेष राशि के लिए कई सुबह संकेत लाएगा। 

जनवरी मेष राशि वालों के लिए शुभ फल दायक एवं सफलता दिलाने वाला रहेगा

स्वास्थ्य : स्वास्थ सामान्य रहेगा, उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। स्वसथ शरीर के लिए स्वसथ मस्तिष्क का होना आवश्यक है।  यह समय सकारात्मक विचारों की प्रधानता का है जो फल स्वरुप स्वस्थता देगा । 


सकारात्मक विचार कार्यों में प्रगति और सफलता देगा और मन को प्रसन्न रखेगा। आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। 
मेष राशि वालो को इस वर्ष नेतृत्व करने का भरपूर अवसर मिलेंगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

परिवारिक सम्बन्ध और प्रेम  : 

प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा ये माह। 
सम्बन्धों में घनिष्ठता बढ़ेगी । 
साझेदारी में और जीवन संगनी के साथ समझ बढ़ेगी। 
पारिवारिक सुख में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। 
पारिवारिक सम्मान प्राप्ति से आपको गर्व का अनुभव होगा। 
पारिवारिक सुख, शान्ति बनी रहेगी। 
परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।  
घर में शुभ, मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम की सुरुवात होगी। 

करियर :

प्रोफेशन में उन्नति। 
नौकरी में शुभ फल दायक। 
पदोन्नति, प्रगति, पुरस्कार मिल सकते है । 
सहकर्मियों से सहयोग। 
व्यवसायियों को लाभ। 
व्यापार में बेहतरी और विस्तार की योजनाएँ बन सकती हैं। 

मेष राशि वालो को जनवरी में किस देवता के मंत्र जप करने चाहिए राहु और केतु के मंत्र जप करे।

वृष राशि 

वृष राशि के लोगों में सहनशक्ति की उल्लेखनीय शक्ति होती है, लेकिन वे दिखने में कठोर होते हैं। वे खाने, पीने और घर की सभी सुख-सुविधाओं के शौकीन होते हैं। वे स्वार्थी, आत्मसंयमी और सिद्धांतों के हठी पुरुष हैं।

२०२३ कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए? 

वृषभ राशि वालों के लिए जनवरी का महीना मिश्रित फलदायक होगा। महीने का अंतिम १५ दिन सुरुवाती १५ दिन से बेहतर रहेगा। 

स्वास्थ :  स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानी रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ ख़राब होने का एक कारन भोजन और एक मौसम हो सकता है , तो दोनों पर नजर रखे। 

स्वभाव : वृष राशि के लोग अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखे। अनावश्यक क्रोध बढ़ने से वाद-विवाद हो सकते हैं। वाद विवाद से बचे। 

प्रेम सम्बन्ध एवं पारिवारिक सुख : जनवरी में धैर्य, समझबूझ और गम्भीरता रखने की आवश्यकता है। गृहक्लेश में वृद्धि से पारिवारिक शान्ति भंग हो सकती है। जीवनसाथी से सम्बन्धित चिन्ता भी परेशान कर सकती है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखे और विचारों में सकारात्मकता रखे। 

सम्पत्ति : स्थायी सम्पत्ति से सम्बन्धित विवाद उभर सकते हैं। इस सम्बन्ध में यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसे गम्भीरता से लेने की आवश्यकता है। लापरवाही हानि दे सकती है।

कॅरिअर : 

करियर और नौकरी के लिए अच्छा वक़्त रहेगा। ट्रांसफर देय है तो होने की सम्भावना है। कार्यालयीय स्थितियों में परिवर्तन के कारण राहत मिलेगा। उच्चाधिकारी से सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। सावधानी रखे की नियमों का उल्लंघन न करें और सहकर्मियों पर अधिक विश्वास न करे।  जोखिमपूर्ण कार्य , उधारी से बचे ।

इस माह सूर्य और मंगल का मंत्र जप निरंतर करे।
मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोग उत्साह और आनंद के शौकीन होते हैं । इनकी सरलता , मौलिकता और बौद्धिक क्षमता जबरदस्त है। जनवरी मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायक है। 
महीने का सुरुवाती १५ दिन की तुलना में बाद के १५ दिन में सावधानी बरते। 

स्वास्थ :  स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। 

परिवार : पुत्र-पुत्री को लेकर चिन्ता रह सकती है। 
पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा और शान्ति भंग हो सकती है। जब स्थिति प्रतिकूल हो तब वाणी, व्यवहार एवं क्रोध पर नियन्त्रण रखे।

 खचों में वृद्धि और आकस्मिक खचों के कारण तंगी हो सकता है। जोखिमपूर्ण धननिवेश न करे।  फिजूलखर्ची और अपव्यय से बचे। प्रेम : प्रेम सम्बन्धों में तनाव या वाद-विवाद के योग हैं। 

कॅरिअर : पदोन्नति, वेतन वृद्धि, नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।  कार्यालय में तनाव की स्थिति बन सकती है।

 विदेशी नौकरी : विदेशी कम्पनी में जाने की योजना के लिए इस माह अवसर मिल सकते हैं।

व्यवसाय : व्यवसाय की दृष्टि से समय कमजोर है। जोखिम और उधारी से बचे।  

इस महीने सूरज और शनि का जप करे।  निश्चित ही लाभ होगा।
कर्क राशि 

कर्क राशि वाले परिवार से जुड़े होते हैं लेकिन घरेलू दुख झेलते रहते है। कल्पनाशील होते हैं लेकिन आसानी से दूसरों की राय से प्रभावित हो जाते हैं।

कर्क राशि वालों के लिए वर्ष का पहला महीना महत्त्वपूर्ण मामले में शुभ समाचार ले कर आएगा। उत्साह एवं पराक्रम बढ़ेगा। सकारात्मक विचार बढ़ेंगे ।

सफलता मिलेगी, भाग्य का भी साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य भी बनेंगे। गूढ विषयों में रुचि बढ़ेगी, अध्ययन एवं लेखन  भी करेंगे। 

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दीर्घकालिक रोगों में भी सुधर आएगा। 

परिवार : पारिवारिक सुख अनुकूल रहेगा। जनवरी के अंतिम १५ दिनों में अनावश्यक वाद-विवाद पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकते हैं। वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

करियर : आर्थिक प्रगति। आय के नवीन स्रोतों की योजना बन सकती है। निवेश से लाभ के योग हैं।

नौकरी : समय अनुकूल रहेगा। लक्ष्य और कार्य सम्पन्न होंगे।  गलतफहमी के कारण होने वाले विवादों से बचे।
जनवरी व्यवसायि के लिए अनुकूल रहेगा ।

व्यावसायिक योजनाएँ बनेंगी और धन निवेश के सम्बन्ध में भी प्रयास होंगे।

इस महीने सूर्य और शनि के मंत्रो का जप करे।


सिंह राशि 

सिंह राशि के लोग विशाल मन और सहनशील होते है।  ये सबके साथ घुलना-मिलना पसंद करते है। दूसरों की तारीफ करना पसंद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दूसरे भी उनकी तारीफ करें। 

सिंह राशि वालों के लिए वर्ष का पहला महीना जनवरी शुभ फलदायक रहेगा। लम्बे समय तक रुकी हुई अभिलाषा पूरी होगी। भाग्य भी साथ देगा, पराक्रम भी बढ़ेगा और रुके हुए काम बनेंगे।  नेतृत्व के अवसर मिलेंगे और सकारात्मक सोच बनी रहेगी। आर्थिक परिस्थितियाँ बेहतर होने की सम्भावना है।

स्वास्थ : स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। 

पारिवार : पारिवारिक सुख की दृष्टि से जनवरी अनुकूल रहेगा। १५ जनवरी से समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। परिवार वालो से सहयोग मिलेगा , धर्म  और सामाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेम सम्बन्धो के लिए अनुकूल समय है। 

नौकरी : नौकरी वालो के लिए समय अनुकूल रहेगा, पुरस्कृत भी होने की सम्भावना है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी से सम्बन्धित विवाद भी सुलझेंगे।

व्यावसायिक : व्यवसायियों के लिए अनुकूल रहेगा जनवरी। सरकारी विभागों से राहत, योजनाओ  से लाभ होगा।

देव गुरु बृहस्पति का जप करे।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक आलोचनात्मक, विश्लेषणात्मक और कर्तव्यपरायण होते हैं। दूसरों में दोष निकालने में तेज होते हैं।

कन्या राशि वालों के लिए जनवरी अनुकूल रहेगा। पहले के १५ दिन की अपेक्षा बाद का १५ दिन समस्याओं का समाधान लाएगा। सकारात्मक सोच, उत्साह, पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों को टाल मटोल न करे। धर्म, ज्योतिष एवं अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाएं बनेंगी और अमल में भी आएँगी। 

स्वास्थ्य : स्वास्थ समस्याएं नहीं होंगे ,स्वास्थ अनुकूल रहेगा। सुरुवात के १५ दिनों में सर्दी, जुक़ाम जैसी मौसमी बीमारियाँ हो सकती हैं। 

परिवार : पारिवारिक सुख में मिश्रित फल के योग बन रहे हैं। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिन्ता रह सकती है।  प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमिसे बचे।

करियर : सीनियर का काम का दबाव बना रहेगा। नौकरी वालो को कार्यालय में अधिक काम करना पड़ सकता है ।  योजना बनाकर, सहकर्मियों की सहायता से कार्य करे । 

व्यवसाय : व्यवसाय अनुकूल चलेगा। व्यावसायिक कौशल बढ़ेगा, बिक्री भी बढ़ेगी और  भविष्य की योजनाएं भी बनेंगी। पहले की अपेक्षा बाद का १५ दिन अच्छा जायेगा । 

सूर्य और शनि का जप करे।

तुला राशि 

तुला  राशि वाले न्याय, सद्भाव और सहानुभूति वाले लोग होते है। ये 'शांति-निर्माता' हैं जो सत्य और योग्यता को निष्पक्ष रूप से तौलते हैं। मजबूत दांपत्य वाले लोग जो परंपराओं को बनाए रखते हैं। विद्यार्थियों एवं परीक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि वालों के लिए जनवरी सफलता दिलाने वाला होगा और महत्वपूर्ण सफलता से हर्ष का अनुभव होगा। 
रुके हुए काम बनेंगे। 

उत्साह, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, पराक्रम बढेगा और भाग्य का भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।

स्वास्थ : जनवरी के सुरुवाती १५ दिनों में स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। महीने के आखिरी १५ दिन स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में सावधानी रखे।  

छाती एवं हृदय की कोई भी छोटी से छोटी समस्या को अनदेखा नहीं करे और तुरंत इलाज कराये ।

परिवार : पारिवारिक सुख की दृष्टि से मिश्रित फलदायक है जनवरी ।

अंतिम १५ दिनों में स्वास्थ के साथ घरेलू समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। 

एक तरफ परिजन को लेकर चिन्ता और दुसरी तरफ पारिवारिक शान्ति भी भंग हो सकती है। 

नौकरी : नौकरी वालो के लिए जनवरी एक अच्छा समय है। 
महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होंगे। वाणी एवं व्यवहार पर संयम  रखे और कार्यस्थल की षडयंत्रो से बचे।

 व्यवसाय : व्यवसाय वालो के लिए जनवरी मिश्रित फलदायक है। 
कई बाधाए आने की सम्भावना है - सरकारी, बिक्री में कमी। 

उपाय : सूर्य और राहु का मंत्र जप करे।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोग शांत होते है परन्तु जब अपना आपा खो देते हैं तो बहुत उत्तेजित हो जाते है। यह लोग आसानी से दोस्त नहीं बनाते है लेकिन जब बना लेते हैं तो कम समय में बहुत घनिष्ठ हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी शुभ फलदायक रहेगा। लेखन, अध्ययन में रुझान बढ़ेगा। सकारात्मकता, उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा।अटके हुए काम बनेंगे।  अंतिम १५ दिन अधिक शुभफलप्रद है। 

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी।

परिवार :  परिजनों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक सुख अनुकूल रहेगा। प्रेम सम्बन्धों के लिए सुबह सुचना है।  प्रेम सम्बन्धो में घनिष्ठता बढ़ेगी।

आर्थिक लाभ और आय के नवीन स्रोतों के सम्बन्ध में योजना बन सकती है। पूर्व धन निवेश से लाभ और सम्पत्ति से भी लाभ के योग हैं।

करियर : के सम्बन्ध में समय अनुकूल है। कार्यालय में बेहतर वातावरण बनेगा और सहकर्मियों से सहयोग मिलता रहेगा।

व्यवसाय : व्यवसाय अनुकूल चलेगा।  व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी और लाभ भी होगा। ब्रांड इमेज में वृद्धि, सरकार से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे,  बिक्री बढ़ेगी और लाभ होगा। 

उपाय : मंगल और शनि के मन्त्रों का जप करें।

धनु राशि 

धनु राशि वाले स्वतंत्रता से प्यार करते हैं। धनु वाले अपनी बात बोल देते है इस बात की परवा किये बिना, की सामने वाले को उनकी बातें पसंद आएँगी या नहीं।

 धनु राशि वालो के लिए जनवरी उत्साह और प्रसन्नता का रहेगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपके नेतृत्व में पुरे उत्साह से नई योजनाये बनेंगी और क्रियान्वयन भी होगा।  आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। 

स्वास्थ : स्वास्थ्य की दृष्टि जनवरी अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य प्रायः अच्छा बना रहेगा और सक्रियता से आप अपने कार्यों को सम्पन्न करेंगे।

परिवार : पारिवारिक सुख अनुकूल रहेगा। प्रेम मोहब्बत के योग बन रहे है।  विवाहयोग्य युवक- युवतियों के विवाह की चर्चा  भी होगी।

बच्चों की उपलब्धी से गर्व का अनुभव होगा। परिवार में शुभ कामों के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। अगर आप किसी को पसंद करते है और अभी तक बोल नहीं पाए है तो ये उचित समय है बोलने के लिए। 

करियर : नौकरी वालो के लिए समय अनुकूल है ।उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता  बढ़ेगी और पदोन्नति होने की सम्भावना है।

व्यवसाय : व्यवसाय में शुभ फल मिलेंगे। धनार्जित करने के योग बन रहे हैं।बिक्री में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी सरकारी निर्णय से लाभ  और बिक्री सुधर के साथ लाभ होगा। 

उपाय : सूर्य और गुरु का जप करे।

मकर राशि 

मकर राशि के लोग तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और दृढ़ होते हैं। 
मकर राशि वालों के लिए जनवरी बेहतर फल देने वाला रहेगा। अंतिम १५ दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। जनवरी में कई काम बनेंगे और कई शुभ समाचार मिलेंगे।

कई कार्यो के संपन्न होने से हर्ष का अनुभव होगा। स्फूर्ति ,उत्साह ,पराक्रम बढ़ेगा।  नई योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी।

स्वास्थ : स्वास्थ्य समस्याओं में सुधर रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। 

परिवार : जनवरी मकर राशि वालो के लिए पारिवारिक सुख के मामले में मध्यम फल दायक रहेगा। पारिवारिक शान्ति भंग होने की सम्भावनाये है इस लिए वाणी पर नियंत्रण रखे और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। । 

करियर : यश के भागी बनेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन बेहतर होने से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। पदौन्नति के सम्बन्ध में समाचारों की प्राप्ति होने की सम्भावना है। 

व्यवसाय : व्यवसायियों के लिए जनवरी अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक कौशल बढ़ेगा , बिक्री और लाभ बढ़ेगा।  

उपाय : सूर्य और मंगल का मंत्र जप करे।

कुम्भ राशि 

कुंभ राशि  के लोग स्वतंत्र सोच के लोग होते है। सब की मदद के लिए हाथ बढ़ाते है और किसी के आगे नतमस्तक नहीं होते है। 
कुम्भ राशि वालों के लिए जनवरी अनुकूल फलप्रद रहेगा।

उत्साह,पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। भाग्य साथ देगा और कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होंगे। फजूलखर्ची अधिक होने की सम्भावना है।  शानो-शौकत में धन व्यय न करे । धननिवेश  में जोखिम से बचना चाहिए।

स्वास्थ : स्वास्थ्य में उतार चढ़ाओ बना रहेगा। इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए और डॉक्टरी परामर्श में रहे। अंतिम १५ दिनों में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। इस समय स्वास्थ सम्बन्धी लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। जनवरी सर्दी का मौसम है , इस समय न केवल मौसमी समस्याएँ अपितु अन्यः दीर्घकालिक समस्याएँ भी होने की सम्भावना है । 

परिवार : पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। संतान सम्बन्धी तनाव से बचे।  परिजनों की चिंता से बचे।  परिजनों से सम्बन्ध और सहयोग बना रहेगा परन्तु अंतिम १५ दिनों में पारिवारिक शान्ति प्रभावित हो सकती है। 

नौकरी : नौकरी वालो के लिए ये माह मध्यम फलप्रद है। यह समय दुसरो पर विस्वास करने का नहीं है। अंतिम १५ दिनों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रांसफर होने की भी सम्भावना है। नियमों को मानते हुए कार्य करे, सरकार नियमो का उलंघन नहीं करे । उच्चाधिकारियों एवं सहकर्मियों से सम्बन्ध सुधारने का प्रयास करे।  

व्यवसाय : व्यवसाय की दृष्टि से जनवरी अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में लाभ। व्यवसाय में किसी भी प्रकार का जोखिम अभी न ले। सरकारी नियमों एवं कानूनों का पालन करना आवश्यक है। 

उपाय : सूर्य और शनि का मंत्र जप करना चाहिए।
मीन राशि 

मीन राशि के लोगो को विभिन्न प्रकार की बीमारिया  होती तो है परन्तु तेजी से ठीक भी हो जाती है। 

मीन राशि वालों के लिए वर्ष का पहला महीना शुभ फलदायक रहेगा।  

जनवरी में पदौन्नती और उपलब्धि होने के योग है। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और उन्नति के अवसर मिलेंगे। उत्साह, पराक्रम, जोश बना रहेगा। भाग्य भी साथ देगा। आर्थिक उपलब्धि और निवेशों से लाभ। 

स्वास्थ : स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

परिवार : पारिवारिक सुख बना रहेगा। पारिवारिक शान्ति, सहयोग बना रहेगा। संतान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

नौकरी : नौकरी में पदोन्नति,  वेतन वृद्धि , अधिकारों की वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी पद के लिए चुनाव में है तो महत्त्वपूर्ण पद की प्राप्ति सम्भव होगी। इस समय किसी बेहतर नौकरी की तलाश भी फल दायक होगी। कार्यालय में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। 

प्राइवेट सेक्टर नौकरी : प्राइवेट सेक्टर नौकरी वालो के लिए समय शुभ फलप्रद है। 

विदेश में नौकरी : विदेश में नौकरी करने की इक्छा रखने वाले व्यक्तियों की इच्छा पूर्ण होगी।

व्यवसाय :  व्यवसाय से जुड़े मीन राशि वाले जातको के लिए समय अनुकूल एवं उपलब्धिदायक है। व्यवसाय में अवसर, बिक्री और लाभ होगा। व्यवसाय में निवेश के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था भी सम्भव हो पाएगी।

उपाय : राहु और शनि के मन्त्रों का निरंतर जप करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow