वृंदावन भजन कुटी वृद्धा आश्रम में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
वृंदावन भजन कुटी वृद्धा आश्रम में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
वृंदावन : वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित श्री भजन कुटी वृद्धाश्रम में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्गीय तीला माता को पुष्पों से आश्रम के महंत व आश्रम के सेवादारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही संत, विप्र व ब्रजवासी सेवा का आयोजन किया गया।
वही आश्रम के महंत स्वामी बालकृष्ण देवाचार्य महाराज ने कहा कि तीला माता परम् भजनानन्दी थीं। वह पिछले काफी वर्षों से यहां रहकर भजन के साथ ही गोसेवा, संत व ब्रजवासियों की सेवा करती थीं। वही साध्वी दीदी ने कहा कि वह अपनी माता के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ठाकुरजी की नगरी में संत रूप में वास कर रही हैं।
आज के दिन पूज्य माता जी को स्मरण करते हुए सुबह से ही कई सारे सामाजिक कार्य किए गए है। सर्वप्रथम गौ माता का पूजन, ब्रजवासी कन्या पूजन,पुष्पार्चन व वृंदावन के सभी साधु संतों का भव्य स्वागत और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। वही भंडारे के साथ ही निर्धन व असहाय बालकों के लिए भोजन का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर स्वामी चितपूर्णानंद, उपेंद्र कुमार, विजिला, अमित वशिष्ठ, पिंटू ठाकुर, सूरज पोखरेल, कमला पोखरेल, शारदा शर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर : पुष्कर
What's Your Reaction?






