व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खून से लिखा पत्र न उजाड़ने की लगाई गुहार विधायक शिव अरोरा की खामोशी पर सवाल
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खून से लिखा पत्र न उजाड़ने की लगाई गुहार विधायक शिव अरोरा की खामोशी पर सवाल

रुद्रपुर : जी 20 सम्मेलन को लेकर व्यापारियों की दुकानों को बचाने के लिए व्यापारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने खून से पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम धामी से न उजाड़ने की गुहार लगाई है। इससे पहले बीती शाम शहर में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
जिसमें उन्होंने प्रशासन विरोधी नारेबाजी की और विभिन्न राजनीतिक दलों और किसानों ने उनको अपना समर्थन दिया। आज़ सुबह व्यापारियों ने अपने खून से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखा। इस दौरान विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों ने अपना खून दिया।
बताते चलें कि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा इन दिनों बजट सत्र के दौरान गैरसैंण में है। लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिसे लेकर व्यापारियों में हलचल पैदा हैं। हालांकि इस मामले को लेकर मेयर रामपाल सिंह धरने के पहले दिन व्यापारियों के साथ नजर आए थे।
उसके बाद वह भी नदारद है। वहीं इस बार की चर्चा भी है कि प्रशासन ने छोटे व्यापारियों को डंडे के बल पर खदेड़ दिया। लेकिन प्रशासन बड़े व्यापारियों से लोहा लेने में कतरा रहा है। प्रशासन व्यापारियों से भिड़ने में दो चार हो रहा है।
जबकि गरीब दुकानदारों को प्रशासन ने पुलिस के बल पर खदेड़ दिया। प्रशासन गरीब दुकानदारों पर कहर बनकर टुटा, लेकिन व्यापार मंडल के दबाव के आगे नतमस्तक नजर आ रहा है।समय देने के बाद भी प्रशासन ने नैनीताल दिल्ली हाइवे से रोडवेज बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू नहीं की है।माना जा रहा है।
प्रशासन व्यापार मंडल के दबाव में साफ नजर आ रहा है। गरीबों पर जेसीबी चलवाने वाले प्रशासन की इस एक तरफा कार्यवाही से शहर में जगह-जगह चर्चा की जा रही है।
ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट
What's Your Reaction?






