लोकतंत्र को धत्ता बताकर दुराचारीयों को बचा रही है सरकार अंग्रेजी हुकूमत का नया वर्जन है मौजूदा सरकार-बाजवा
लोकतंत्र को धत्ता बताकर दुराचारीयों को बचा रही है सरकार अंग्रेजी हुकूमत का नया वर्जन है मौजूदा सरकार-बाजवा

रिपोर्टर हारून अली बाजपुर : गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तराखंड के किसान नेता भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही की पराकाष्ठा कर रही है देश में लोकतंत्र नाम की कोई व्यवस्था नहीं है।
देश का गौरव हमारी पहलवान बेटियां आज सड़कों पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रही हैं वहीं भाजपा सरकार लोकतंत्र को दरकिनार कर दुराचारियों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है।
भाजपा सांसद पर मुकदमा लिखा जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही ना करना आजाद देश के इतिहास में बेहद शर्मनाक स्थिति है। आज किसानों मजदूरों को महिला सम्मान पंचायत में जाने से रोका गया है सभी बॉर्डर पर वेरीकटिंग लगा दी गई।
जिससे अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा हो गई है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली आजादी से पहले के दौर को याद करवा रही है और वर्तमान सरकार अंग्रेजी हुकूमत के नए वर्जन के रूप में काम कर रही है।
लोकतंत्र को बचाने के लिए देश के सभी लोकतंत्रिक संगठनों को एकजुट होकर इस तानाशाही का जवाब देना होगा।
What's Your Reaction?






