भारतीय किसान यूनियन अजगर के संगठन का हुआ विस्तार-नवीन कसाना

भारतीय किसान यूनियन अजगर के संगठन का हुआ विस्तार-नवीन कसाना

 0  51
भारतीय किसान यूनियन अजगर के संगठन का हुआ विस्तार-नवीन कसाना
भारतीय किसान यूनियन अजगर के संगठन का हुआ विस्तार-नवीन कसाना

भारतीय किसान यूनियन अजगर के संगठन का हुआ विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष पं सचिन शर्मा ने राजपुर गांव के नवीन कसाना को सौंपी प्रदेश मे महासचिव की जिम्मेदारी, कहा किसान, मजदूर और पिछड़ों के हक की आवाज को मिलेगी मजबूती

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अ)ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव के पद पर किसान तबके से आने वाले नवीन कसाना को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

 लोनी के राजपुर गांव के निवासी नवनिर्वाचित चेयरमैन साधन सहकारी समिति को भारतीय किसान यूनियन (अजगर) मे प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी देते हुए (प्रदेश अध्यक्ष) पं सचिन शर्मा ने कहा कि लगातार संगठन का

विस्तार प्रदेश भर में किया जा रहा है। किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों से जुड़ी मजबूत आवाजों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। उसी क्रम में आज नवीन कसाना की नियुक्ति की गई है। वहीं नवनियुक्त नवीन कसाना ने कहा कि मैं संगठन व प्रदेश अध्यक्ष का आभारी हूँ

जिन्होंने मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं लग्न, निष्ठा से किसानों के सामने खड़ी समस्याओं, मजदूर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य करूँगा।

मेरी प्राथमिकता हाल में बैमौसम बारिश से त्रस्त किसानों को उचित मुआवजा दिलाने से लेकर एमएसपी पर प्रदेश भर में जनजागरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना है जिसे प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार शीघ्र शुरू किया जाएगा।

वहीं इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे नरेंद्र प्रधान चिरोड़ी बाबूजी टेकराम प्रवीण शर्मा नीटू राकेश कसाना बबली प्रधान कोतवालपुर जगबीर बाबू जी भोले राम त्यागी बबली प्रधान शर्मा यादव जी रमेश चंद दीवान जी

सतीश यादव अरुण युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट कपिल चंदीला प्रदेश सचिव करण वालिया सुभाष प्रजापति सौरव सेन चंदीला बबली कसाना नरेंद्र प्रधान बबली प्रधान टेकराम बाबूजी डगरपुर जगबीर बाबूजी भट्टे वाले इंजीनियर शोभित कसाना अंकुर कसाना जगबीर बैंसला भोले राम त्यागी

स्टेट हेड साहिल कपूर की रिपोर्ट 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow