नगर कांग्रेस कमेटी किच्छा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

नगर कांग्रेस कमेटी किच्छा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

 0  15
नगर कांग्रेस कमेटी किच्छा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
नगर कांग्रेस कमेटी किच्छा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

किच्छा : कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू ने प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा एवं जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी कर दी है।

नगर अध्यक्ष चौधरी ने घोषित कार्यकारिणी में सभी धर्म- जाति एवं वर्गों के कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए कार्यकर्ताओं की क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी है। 

नगर स्थित अनुपम सिनेप्लेक्स कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। 

नगर अध्यक्ष चौधरी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी एवं विकास विरोधी नीतियों को जन - जन तक पहुंचाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की टीम एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएगी और पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष चौधरी की घोषित कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 6 महामंत्री, 4 संगठन महामंत्री एवं दो महामंत्री प्रशासन के अलावा दो दर्जन मंत्री एवं संगठन महामंत्री, मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।  

ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Lokjannews लोकजन न्यूज आपकी खबर, मनोरंजन, संगीत और फैशन वेबसाइट है। हम सीधे उत्तराखंड और भारत के अन्य हिस्सों से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं। उत्तराखंड प्रमुख समाचार पत्र और ऑनलाइन पोर्टल। हम देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, आदि के बारे में जानकारी और ब्रेकिंग न्यूज साझा करते हैं।