शिवपाल को अब भी भतीजे अखिलेश से उम्मीदें क्या चाचा की ख्वाहिश पूरी करेगे सपा प्रमुख

शिवपाल को अब भी भतीजे अखिलेश से उम्मीदें, क्या चाचा की ख्वाहिश पूरी करेगे सपा प्रमुख

 0  67
शिवपाल को अब भी भतीजे अखिलेश से उम्मीदें क्या चाचा की ख्वाहिश पूरी करेगे सपा प्रमुख
शिवपाल को अब भी भतीजे अखिलेश से उम्मीदें, क्या चाचा की ख्वाहिश पूरी करेगे सपा प्रमुख

लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, सैफई मे मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बेहद करीब आते नजर आ रहे थे।

अखिलेश का भी चाचा के प्रति झुकाव नजर आया था। अभी तक परिवार मे शोक के कारण शिवपाल ने कोई सियासी बयानबाजी तो इसे लेकर नही की थी, मगर उन्हें अखिलेश से बहुत उम्मीदें है। शिवपाल यादव को सपा मे कोई जिम्मेदारी मिलने की प्रतीक्षा है।

यह बात खुद शिवपाल ने अब कही है।संभल के एचोंडा कमबोह मे आयोजित किए गए कल्कि महोत्सव में पहुंचे शिवपाल ने प्रेस वालों से बातचीत मे इस सवाल पर कि उन्हें क्या बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, शिवपाल ने कहा कि, ‘हमें जिम्मेदारी मिलने की प्रतीक्षा है।

इंतजार है, देखिए।’ उन्होंने कहा कि अभी नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जाने के बाद हम लोग गम मे है। इस महीने नेता जी का जन्मदिन (22 नवंबर) भी आने वाला है, जो हम प्रति वर्ष भव्य तरीके से मनाते थे।

मुलायम के देहांत के बाद शिवपाल अपने भतीजे अखिलेश यादव के बेहद नजदीक आ गए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि दोनों गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के स्टार प्रचारकों मे शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नही हुआ।

शिवपाल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सपा को ‘समाप्त पार्टी’ करार देने से संबंधित सवाल पर कहा कि, ‘हमारी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। हम सपा से अभी तक अलग ही है।

हम अपनी पार्टी को मजबूत करने के प्रयास मे लगे हुए है। हम नेता जी के आदर्शों पर चलकर अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे।

स्टेट हेड साहिल कपूर दिल्ली एनसीआर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow