नर सेवा ही नारायण सेवा गरीब बेसहारा लोगो की मदद करने से मन को शांति एवं सुख की होती है प्राप्ति विजेंद्र कश्यप

नर सेवा ही नारायण सेवा गरीब बेसहारा लोगो की मदद करने से मन को शांति एवं सुख की होती है प्राप्ति विजेंद्र कश्यप

 0  60

सहारनपुर छुटमलपुर : रविवार को कस्बा छुटमलपुर में सामाजिक समरसता एवं गरीब कल्याण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक भाजपा नेता नरेश सैनी ने गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए ।

इस दौरान पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है मानवता की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। हम सबको बढ़-चढ़कर गरीब असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है गरीब व बेसहारा लोगो की मदद करने से मन को शांति व सुख की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम मे सैकड़ो गरीब असहाय लोगो को कम्बल वितरित किये गए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विनोद गोयल,जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कांबोज,अमित गोयल, कविता अरोड़ा,प्रधान बुच्चा सिंह सैनी ,प्रधान टिंकू राणा,सुरेश राठौर, विपिन बंसल, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।

 रिपोर्ट सोनु राणा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow