चोरी के माल व कैण्टर सहित 03 शातिर चोरों को पुलभट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी के माल व कैण्टर सहित 03 शातिर चोरों को पुलभट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

किच्छा : पुलभट्टा सितारगंज किच्छा आदि क्षेत्रो मे हाईवे के आस पास खडे रहने वाले वाहनो के टायर, स्टेपनी , बैट्रे वाहनो के अन्दर रखे मोबाईल फोन आदि को चोरी करने वाला एक गैग काफी दिनो से सक्रिय था । इसी गैग द्वारा पुलभट्टा के आस पास कई छुटपुट चोरिया की थी ।
दिनांक 18-03-23 को नसीम पुत्र मो0अहमद नि0 रजा मस्जिद के पास वार्ड न0 19 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिह नगर द्वारा थाना पुलभट्टा मे अपने वाहन कैन्टर न0 UK06CB-8509 से कुछ अज्ञात चोरो द्वारा स्टेपनी CEAT टायर मय रिम के चोरी करने के सम्दर्भ मे थाना पुलभट्टा मे FIR NO-7 56/2023 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत कराया गया।
तत्काल रात्रि चीता मोबाईल मे तैनात का0 दीपक विष्ट व का0 चारू चन्द पन्त द्वारा सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए रात्रि अधिकारी उ0नि0 दीपा के साथ तत्काल मौके के पास से ही वादी मुकदमा व उसके परिजनो की मदद से अभि0गण क्रमश
1: वसीम पुत्र शकील निवासी गंगवार थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
2 : राशिद पुत्र मुशाहिद निवासी उपरोक्त
3 : अजमत पुत्र अबरार उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके पास बरामद कैन्टर UK04CC-0213 के अन्दर घटना मे प्रयुक्त एक व्हील पाना,एक अदद राड व चोरी टायर मय रिम संख्या N-8856 बरामद किया
जामा तलाशी मे अभि0 गणो से 01 अदद मोबाईल मल्टीमीडिया वन प्लस कम्पनी, भारत देश के 150 रू0 , नेपाल देश के 7 नोट कुल रूपये 80 रूपये, पाकिस्तान का 01 नोट 108 रूपया.
सऊदी अरबिया का 01 नोट 01 रियाल बरामद हुए। पूछताछ मे यह पता चला कि उक्त गिरोह का सरगना अजमत है जिसके विरूद्ध अमरोहा मे अलग अलग थानो मे कुल 06 अभियोग दर्ज है।
जो अपने साथियो की मदद से नेपाल तक माल लाने ले जाने के बहाने चोरी और स्मैक का कारोबार करते है । अभि0गणो को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस के इस कार्य की स्थानीय जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1-वसीम पुत्र शकील निवासी गंगवार थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
2-राशिद पुत्र मुशाहिद निवासी गंगवार थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
3- अजमत पुत्र अबरार निवासी गंगवार थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
बरामदगी
1- 01 अदद टायर मय रिम (कैण्टर का), 01 अदद व्हील पाना. एक अदद राड,
2- कैण्टर UK04CC-0213 01 अदद मोबाईल मल्टीमीडिया वन प्लस कम्पनी,
3-भारत देश के 150 रू0 , नेपाल देश के 7 नोट कुल रूपये 80 रूपये,
पाकिस्तान का 01 नोट 10 रूपया. सऊदी अरबिया का 01 नोट 01 रियाल
आपराधिक इतिहास :
1-अजमत पुत्र अबरार निवासी गंगवार थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0
FIR- 228/2018 U/S- 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पशु कूरता अधि0 चालानी थाना- रजबपुर अमरोहा
2-FIR-45/2022 U/S-379/411 IPC थाना रहरा अमरोहा
3- FIR-81/2022 U/S-380 /411 IPC थाना हसनपुर अमरोहा
4- FIR-62/2022 U/S-380/411 IPC थाना हसनपुर अमरोहा
5- FIR-72/2022 U/S-3/25 A ACT थाना हसनपुर अमरोहा
अन्य अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट
What's Your Reaction?






