रानीपोखरी भाजपा मंडल की ग्राम थानो शक्तिकेन्द्र के रामनगर डांडा बूथ में, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा एंव बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रानीपोखरी भाजपा मंडल की ग्राम थानो शक्तिकेन्द्र के रामनगर डांडा बूथ में, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा एंव बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 0  70

रानीपोखारी : भारतीय जनता पार्टी के रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम थानो शक्तिकेन्द्र के रामनगर डांडा बूथ में, महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा एंव बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल प्रभारी डॉ गणेश, एवं अरूण शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति का अभिभाषण क्रमानुसार कार्यक्रताओ द्वारा पढ़ा गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन ऋषिकेश जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

मंडल प्रभारी डॉ गणेश रावत ने बूथ सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार रखें कि किस प्रकार से हमें अपने बूथ को मजबूत बनाना है और बूथ के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनानी है

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने राज्य एंव केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को कार्यक्रताओ और स्थानीय जनता को बताते हुए अपने विचारो से कार्यक्रताओ में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रताओं और जनता मे भारतीय जनता पार्टी के प्रति भारी उत्साह देखनो को मिला।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह, राजेंद्र मनवाल, मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह पंवार एवं सुभाष रावत, मंडल उपाध्यक्ष केदार सिंह, भगवती सती एंव त्रिलोक सिंह, मंडल मंत्री श्रीमती संगीता, जीवन चौहान जोगेंद्र सिंह एंव बीर सिंह कठैत, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सुचिता रावत, सर्वेश रावत, शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती गीतांजलि रावत, श्रीमती राजेश्वरी पैल्यू,

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश रावत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, नवीन रावत, संदीप भट्ट, मोहित राणा।

आईटी प्रभारी महिपाल सिंह कृषाली, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा एवं विभिन्न शक्तिकेन्द्रो के संयोजक और बूथ अध्यक्ष एंव कई अन्य ज्येषठ और श्रेष्ठ कार्यक्रताओ के साथ मातृशाक्ति एवं सम्मानीय स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राजाराम जोशी, डोईवाला 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow