जहानाबाद जन सुराज की सोच को लेकर प्रशांत किशोर ने युवाओं के साथ किया संवाद

जहानाबाद जन सुराज की सोच को लेकर प्रशांत किशोर ने युवाओं के साथ किया संवाद

 0  26
जहानाबाद जन सुराज की सोच को लेकर प्रशांत किशोर ने युवाओं के साथ किया संवाद
जहानाबाद जन सुराज की सोच को लेकर प्रशांत किशोर ने युवाओं के साथ किया संवाद

जहानाबाद प्रशांत किशोर जन सुराज की सोच को लेकर बिहार के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वे जहानाबाद पहुंचे। स्थानीय राजगृह होटल में युवाओं से जन सुराज की सोच को लेकर संवाद किया और लोगों के सभी सवालों के जवाब दिए।

जन सुराज का अगर कोई दल बनेगा तो, वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा। प्रशांत किशोर ने जन सुराज के विचार को रेखांकित करते हुए बताया कि जन सुराज के माध्यम से वह लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा, उद्देश्य है। बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना। सत्ता परिवर्तन हमारा मकसद नहीं है।

अगर पदयात्रा के बाद सब लोगों की सहमति से कोई दल बनता भी है। तो वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा, प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा। सब मिलकर अगर तय करेंगे तो दल बनाया जाएगा। बिहार को विकसित बनाना है तो यहां के लोगों को साथ मिलकर प्रयास करना होगा।

बिहार की बदहाली पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग विकास का दावा कर रहे हैं। अगर उनको सच मान भी लिया जाए तो भी देश में सबसे ज्यादा अशिक्षित लोग, बेरोजगार लोग, गरीब लोग बिहार में रहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा की वह 2 अक्तूबर से पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू करेंगे।

इस पदयात्रा के माध्यम से वो बिहार के हर गली-गांव, शहर-कस्बों के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे आंदोलनकारी युवाओं से प्रशांत किशोर ने अपील करते हुए

कहा कि अगर आंदोलन को सफल बनाना है तो विरोध प्रदर्शन का अहिंसात्मक तरीका अपनाएं और मजबूती से अपनी बात रखें। इस मौके पर रिटायर्ड डीजी राकेष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय आनंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

किरन मेरा नाम किरन है, मैंने एच, एन बी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता का कोर्स किया है। मुझे फोटो शूट करने का बहुत शौक है। साथ ही मैं एक ब्यूटिशियन भी हूँ।