डोईवाला : मनइच्छा देवी मंदिर में किया नारी शक्ति उत्सव का आयोजन

रानीपोखरी के मनइच्छा मंदिर में नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया।

 0  115
डोईवाला : मनइच्छा देवी मंदिर में किया नारी शक्ति उत्सव का आयोजन
डोईवाला : मनइच्छा देवी मंदिर में किया नारी शक्ति उत्सव का आयोजन।

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भोगपुर न्याय पंचायत रानीपोखरी के मनइच्छा मंदिर में नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे रानीपोखरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुचिता रावत उपस्थित रही। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नव दुर्गा के रूप के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पोषण संबधी मोती दालों के उपयोग की जानकारी सलीता अग्रवाल सुपरवाइजर द्वारा दी गई। कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन कर मनइच्छा मंदिर के पंडित जी हर्ष मणि नौटियाल द्वारा सभी को नवरात्र सम्बन्धी जानकारी दी गई। इस दौरान पंडित राजेश जोशी, लक्ष्मी, कनुप्रिया, संतोष, निर्मला, पिगला,सरला, विजयलक्ष्मी, निधि, मिथलेश, आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PRIYANSHU SAXENA पत्रकार