आखिरकार उत्तर भारत मे पहुँचा मॉनसून, लगातार बारिश के बाद हिमाचल, उत्तराखंड, तराई वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की जबरदस्त दस्तक

आखिरकार उत्तर भारत मे पहुँचा मॉनसून, लगातार बारिश के बाद हिमाचल, उत्तराखंड, तराई वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की जबरदस्त दस्तक

 0  39
आखिरकार उत्तर भारत मे पहुँचा मॉनसून, लगातार बारिश के बाद हिमाचल, उत्तराखंड, तराई वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की जबरदस्त दस्तक
आखिरकार उत्तर भारत मे पहुँचा मॉनसून, लगातार बारिश के बाद हिमाचल, उत्तराखंड, तराई वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की जबरदस्त दस्तक

मॉनसून की सक्रियता लॉट आई है। जिसके कारण बीते 3 दिनों से हिमाचल, उत्तराखंड, तराई क्षेत्र उत्तरप्रदेश, पूर्वांचल में रुक रुककर कही हल्की कही भारी बारिश दर्ज की जा रही है।

फिलहाल भी मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर, देहरादून, हरिद्वार, गढ़वाल, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिले में सुबह से रुक रूककर हल्की से भारी बारिश जारी है। 

मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां अभी गोरखपुर, आज़मगढ़, अयोध्या, मिर्जापुर संभाग व बिहार के कई इलाको में जारी है। 

मॉनसून ने आज सम्पूर्ण बिहार, सम्पूर्ण उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश के कई इलाकों, हिमाचल के अधिकतर इलाको को कवर किया है।

मॉनसून की आगमन रेखा दिसा, रतलाम, शिवपुरी, रीवा, मिर्जापुर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, पंतनगर, हरिद्वार, ऊना, धर्मशाला से होकर गुजर रही है।

मॉनसून हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के दरवाजे पर आकर खड़ा हो गया है। जो कल या परसो तक इन तीनो राज्यों सहित दिल्ली, चंडीगढ़, सम्पूर्ण जम्मू कश्मीर, सम्पूर्ण लद्दाख, सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश, सम्पूर्ण मध्यप्रदेश, सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश व सम्पूर्ण गुजरात मे पहुँच जाएगा। 

मॉनसून के आने से पहले पुर्वी हवाओँ के चलने से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त उमस वाली गर्मी पड़ रही है। तेज़ गर्मी औऱ उमस ने लोगो की हालत पतली कर रखी है।

लेकिन कल से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली औऱ राजस्थान के पुर्वी इलाको मेँ राहत की बौछारे गिरना शुरू हो जाएगी। जो धीरे-2 कल से लेकर 3 जुलाई तक सम्पूर्ण उत्तर भारत को कवर करेगी।

बीते 24 घण्टो में हुई मॉनसून की बारिश के आंकड़े: 

उत्तराखंड: 

शामा, बाघेश्वर 207mm

खटीमा UKG, उधमसिंह नगर 170mm

खटीमा, उधमसिंह नगर 132mm

चोरगलिया, नैनीताल 125mm

सोंग, बाघेश्वर 116mm

बनबसा, चंपावत 78mm

थाल, पिथौरागढ़ 73mm

तवाघाट, पिथौरागढ़ 60mm

कांडा, बाघेश्वर 60mm

देहरादून Aws 58mm

सल्ट, अल्मोड़ा 55mm

डीडीहाट, पिथौरागढ़ 54mm

पिथौरागढ़ 45.1mm

टनकपुर, चंपावत 41mm

देहरादून 28.3mm

जौलीग्रांट 27.8mm

मसूरी 18.4mm

नैनीताल 16.5mm

पंतनगर 2.0mm

हिमाचल:

स्करघाट, मंडी 109mm

भोरंज, हमीरपुर 100mm

सुल्तानपुर तीरा, हमीरपुर 84mm

भलद्वरा, मंडी 72mm

भरारी, हमीरपुर 68mm

शिमला Aero 48mm

पालमपुर 48mm

पंडोह, मंडी 47mm

बिलासपुर 39mm

कांगड़ा 33mm

रेणुका जी, सिरमौर 30mm

नगरोटा, कांगड़ा 28mm

सुंदरनगर, मंडी 28mm

गोहर, मंडी 24mm

नैनादेवी, मंडी 24mm

कंडाघाट, सोलन 22mm

मंडी 22mm

अम्ब, ऊना 20mm

कसौली, सोलन 19mm

हमीरपुर 18mm

पौंटा साहिब, सिरमौर 15mm

धर्मशाला 10mm

बैजनाथ, कांगड़ा 9mm

कुफरी, शिमला 9mm

नाहन, सिरमौर 9mm

मशोबरा शिमला 8mm

शिमला 5.3mm

धर्मपुर, सोलन 5mm

डलहौजी, चम्बा 5mm

ऊना Aws 3mm

सोलन 2.6mm

नारकंडा, शिमला 2.5mm

ऊना 1.8mm

उत्तरप्रदेश: 

नौतनवा, महाराजगंज 106mm

गोरखपुर 84mm

मोहम्बदाबाद, मऊ 83mm

महाराजगंज 77mm

बंसी, सिद्धार्थनगर 71mm

लालगंज, आजमगढ़ 66mm

वाराणसी 65mm

भदोही Kvk 61mm

सलेमपुर, देवरिया 48mm

कुशीनगर 35mm

रासरा, बलिया 31mm

भदोही 31mm

बाराबंकी 38mm

गाजीपुर 30mm

रथ, हमीरपुर 14mm

मऊ, चित्रकूट 14mm

चंदौली 8mm

अयोध्या 5.4mm

बिजनौर 5mm

बलिया 5mm

हाथरस 4mm

बहराइच 3mm

हमीरपुर 2mm

लखीमपुर खीरी 2mm

कानपुर 1.2mm

अलीगढ़ 0.6mm

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

किरन मेरा नाम किरन है, मैंने एच, एन बी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता का कोर्स किया है। मुझे फोटो शूट करने का बहुत शौक है। साथ ही मैं एक ब्यूटिशियन भी हूँ।