खर्की ग्राम प्रधान की मेहनत लाई रंग
खर्की ग्राम प्रधान की मेहनत लाई रंग

टिहरी गढ़वाल। आज लम्बे संघर्ष के बाद दशकों पुरानी मांग दिउली गुजराड़ा मोटर मार्ग पर भारत सरकार के जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय से खर्की ग्राम प्रधान के अर्थक प्रयासों से स्वीकृति मिल गई है।
वर्ष 2005 से अब तक उक्त मोटर मार्ग वन भूमि होने के कारण अटका हुआ था, ग्राम प्रधान धर्म सिंह भंडारी ने बताया कि सन् 2019 में जब वह खर्की के ग्राम प्रधान बने तो पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने लगातार इस पर कार्य किया बीच में कुछ समय कोरोना की वजह से कार्य रुक गया था।
कोरोना के बाद फिर से लगातार कार्य करने के बाद आज उक्त मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली है, खर्की ग्राम प्रधान धर्म सिंह भंडारी ने कहा कि इस कार्य में उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र कण्डारी, मातवर कण्डारी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विरेन्द्र कण्डारी, दयाल रावत, मनोज रावत, बृजेश कण्डारी, वीरेंद्र भंडारी आदि लोग शामिल थे। मोटर मार्ग स्वीकृत होने पर खर्की ग्राम प्रधान धर्म सिंह भंडारी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संवाददाता : राजाराम जोशी
What's Your Reaction?






