कर्नाटक में सीएम का असमंजस सम्पात सिद्धारमैया मुख्यमंत्री तो डीके शिवकुमार को मिलेगी उप मुख्यमंत्री की कमान पार्टी हाईकमान करेंगे ऐलान
कर्नाटक में सीएम का असमंजस सम्पात सिद्धारमैया मुख्यमंत्री तो डीके शिवकुमार को मिलेगी उप मुख्यमंत्री की कमान पार्टी हाईकमान करेंगे ऐलान

दिल्ली : लबी गहमागहमी के बाद आखिरकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री की ताजपोशी की तस्वीर साफ हो गई। कई दौर की बैठकों के बाद फैसला किया गया है कि कर्नाटक की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री की कमान डीके शिवकुमार को सौंपी जाएगी।
पार्टी हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे ने आखिरकार मुख्यमंत्री की ताजपोशी पर फैसला ले लिया। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विधायकों से कई बार राय मशविरा कर इस बात पर मोहर लगा दी कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सिद्धारमैया को बैठाया जाएगा और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंपी जाएगी।
सूत्रों की मानें तो बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद दोनों नेता इस पर सहमति जता चुके हैं। अब सिर्फ घोषणा की अनौपचारिकता बाकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है।
वहीं विपक्षी दल भाजपा को चारों खाने चित कर दिया है। भाजपा इन चुनावों में 70 सीटों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं कांग्रेस ने हाल में दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज कराई है।
जिसमें हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। वहीं अब कांग्रेस की पैनी नजर मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। जिसे लेकर भाजपा भी मजबूत रणनीति बना रही है।
वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की एक तरफा जीत से कांग्रेसी नेताओं में नया उत्साह दिखाई दे रहा है। इसलिए भाजपा को डर है कि कहीं मध्य प्रदेश में उसे हार का मुंह देखना न पड़े।
ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट
What's Your Reaction?






