अधिवक्ता बरखा ग्रोवर को हिंदु रक्षा दल ने बनाया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा

अधिवक्ता बरखा ग्रोवर को हिंदु रक्षा दल ने बनाया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा

 0  77
अधिवक्ता बरखा ग्रोवर को हिंदु रक्षा दल ने बनाया  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा
अधिवक्ता बरखा ग्रोवर को हिंदु रक्षा दल ने बनाया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा

युवा दिलों की धड़कन हिंदू हृदय सम्राट पिंकी भैया एचoआरoडी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बरखा ग्रोवर अधिवक्ता को दिल्ली का महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष हिंदू रक्षा दल नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर कानूनी सलाहकार अधिवक्ता संकेत कटारा, जीतू पंडित, धीरज पांडेय, अंबुज चौहान, गणेशा, पुष्पेंद्र गौतम, विपिन राजपूत,  जितेंद्र कुमार मिश्रा मैनेजर आरोग्य हॉस्पिटल, गौतम, इशू उर्फ अन्नू चौधरी आदि योद्धा उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा बरखा ग्रोवर अधिवक्ता को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह दिल्ली प्रदेश की अधिक से अधिक महिलाओं ,बहनों को अपने साथ जोड़े और हिंदू धर्म का प्रचार करें। अगर कोई महिला परेशान होती है तो उनके परेशानी सुनकर उनको न्याय दिलाने का काम करेंगी। और मैं और मेरी पूरी हमेशा आपके साथ रहेगी।

बरखा ग्रोवर अधिवक्ता ने कहा मैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में पूरा योगदान दूंगी और हिंदू रक्षा दल को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करूंगी जिससे सनातन का डंका पूरे विश्व में बज सके। और कोई भी ऐसा कार्य नही करूंगी की हिंदू रक्षा दल का नाम नीचा और जो नाम अभी चल रहा है उस नाम को आगे तक ले जाने का काम करूंगी।

और मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी जी और कानूनी सलाहकार अधिवक्ता संकेत कटारा जी के द्वारा जो मुझे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बनाया है तो मैं आप दोनों का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं और एक विश्वास दिलाती हूं कि मैं पूरी निष्ठा भाव से ज्यादा से ज्यादा काम करके देखूंगी।

कानूनी सलाहकार अधिवक्ता संकेत कटारा ने कहा बहन बरखा ग्रोवर जी से उम्मीद की जाती है कि वह हिंदू धर्म के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य करेंगे और अधिक से अधिक हिंदू धर्म का प्रचार करेंगे। और हम बहन का स्वागत करते हैं। कि हमारी साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती रहेंगी।

अधिवक्ता अंबुज चौहान ने कहा हम सभी मिलकर हिंदू रक्षा दल को मजबूत करने का काम करेंगे।

अधिवक्ता पुष्पेंद्र गौतम जी ने कहा हम बहन बरखा जी के साथ है वह आगे बढ़े हम उनके साथ खड़े हैं।

स्टेट हेड साहिल कपूर की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow