यहां पुलिस की गिरफ्त में आया बडा हिरोईन तस्कर 1 लाख का था इनाम घोषित

यहां पुलिस की गिरफ्त में आया बडा हिरोईन तस्कर 1 लाख का था इनाम घोषित

 0  37
यहां पुलिस की गिरफ्त में आया बडा हिरोईन तस्कर 1 लाख का था इनाम घोषित
यहां पुलिस की गिरफ्त में आया बडा हिरोईन तस्कर 1 लाख का था इनाम घोषित

हरियाणा : गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात हिरोईन तस्कर को गिरफतार किया है।जिस पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।इस कुख्यात तस्कर पर हिरोईन, स्मैक,चरस,आफीम के दर्जनों मुकदमे अलग जिलों में दर्ज हैं।

 जिसकी तलाश साल 2021 से हरियाणा क्राइम ब्रांच को थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस तस्कर की तलाश गुजरात और महाराष्ट्र पुलिस को भी थी। इसके खिलाफ इन राज्यों में कई मुकदमे चल रहे हैं।

दिल्ली में स्मैक तस्करी के मामले इसे गिरफ्तार किया गया था। जहां से यह जमानत होने के बाद फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने इस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच के एस पी डा जय सरवात के अनुसार विक्की उर्फ संजय पटेल नशे की दुनिया का बड़ा तस्कर है।

देश के अलग-अलग राज्यों में यह मादक पदार्थो की सप्लाई करता है। इसका एक बड़ा गिरोह संचालित है। विक्की के खिलाफ अलग-अलग हिस्सों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच हरियाणा को सूचना मिली कि विक्की यहां हिरोईन की सप्लाई करने आ रहा है। 

पुलिस ने सूचना के बाद खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया। पुलिस ने इसे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से धर लिया। इसके पास से 60 ग्राम हिरोईन भी बरामद हुई हैं।जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई गई है। क्राइम ब्रांच की टीम इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है विक्की सप्लाई के दौरान कभी भी कहीं अकेले नहीं आता है।

इसके गिरोह के सदस्य भी इसके साथ चलते हैं। लेकिन वो हमेशा विक्की से दूरी बनाए रखते हैं। विक्की के पास से क्राइम ब्रांच ने तीन मोबाइल फोन,25 हजार रुपए नगद भी बरामद किए हैं। विक्की से अभी पूछताछ चल रही है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना अन्य राज्यों की पुलिस को भी दे दी गई है। 

संवाददाता एम सलीम खान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Lokjannews लोकजन न्यूज आपकी खबर, मनोरंजन, संगीत और फैशन वेबसाइट है। हम सीधे उत्तराखंड और भारत के अन्य हिस्सों से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं। उत्तराखंड प्रमुख समाचार पत्र और ऑनलाइन पोर्टल। हम देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, आदि के बारे में जानकारी और ब्रेकिंग न्यूज साझा करते हैं।