भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया महानगर के विभिन्न मंडलों में स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया महानगर के विभिन्न मंडलों में स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर सहारनपुर द्वारा महानगर के विभिन्न मंडलों में स्वच्छता अभियान एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश रहे।
महानगर के पदाधिकारियों ने देहरादून चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओ को गंगाजल से साफ सुथरा करके उन पर माल्यार्पण किया एवं झाड़ू लगाकर आसपास का वातावरण स्वच्छ किया।
नगर अध्यक्ष राकेश जैन एवं सत्यार्थ प्रकाश ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है स्वच्छ भारत मिशन हमें वह सपने को पूरा करना है और युवाओं को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है।
हमें ध्यान रखना है कि हमारे आसपास गंदगी ना हो और वातावरण स्वच्छ रहे, कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी आशु अरोड़ा, महानगर महामंत्री हितेश शर्मा, महामंत्री राहुल जाम्ब, पार्षद कंचन धवन, उपाध्यक्ष जितेन सचदेवा, हरजीत सिंह नरूला, मंत्री आनंद भाटिया, कुणाल निझावन, विवेक त्यागी, आशु बजाज, रवि कोचर, अंश मित्तल, नवीन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






