समाजसेवी संजय ठुकराल के गले लगकर फफक-फफक रो पड़े आशीष ग्रोवर
समाजसेवी संजय ठुकराल के गले लगकर फफक-फफक रो पड़े आशीष ग्रोवर

रुद्रपुर : बर्बादी की दस्ता सुनकर समाजसेवी संजय ठुकराल के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़े राममनोहर लोहिया मार्किट के अध्यक्ष आशीष ग्रोवर रो पड़े।
आज सुबह जब व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनैजा और महामंत्री हरीश अरोरा और समाजसेवी संजय ठुकराल उजाडे गये दुकानदारों के बीच पहुंचे तो राममनोहर लोहिया मार्किट के अध्यक्ष आशीष ग्रोवर संजय ठुकराल के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़े।
संजय ठुकराल और प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनैजा और महामंत्री हरीश अरोरा ने उन्हें बामुश्किल चुप कराया। वहीं प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा ने जयकार देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह और नगर अध्यक्ष विकास शर्मा पर भड़ास निकाली।
उन्होंने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरमीत सिंह दल बदलू है। देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरमीत सिंह जिसकी सत्ता उसके साथ नजर आते हैं,वह सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित है।
उन्हें व्यापारियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने आज तक व्यापारियों के हितों में कोई काम किया है तो उसका परिणाम सार्वजनिक करें।
उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि लोगों को प्रशासन उजाड़ रहा था और वह अपनी दुकान चला रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की चम्मचा गिरी करना और अपना उल्लू सीधा करना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्हें व्यापारियों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।वह सिर्फ नेतागिरी करते हैं।
वहीं उन्होंने देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा पर जुबानी तीर छोड़े, उन्होंने कहा कि विकास शर्मा भाजपा पार्टी के नेता हैं और देवभूमि व्यापार के नगर अध्यक्ष भी हैं, और राज्य में उनकी पार्टी की सरकार है, लिहाजा इस मामले पर उन्हें भी सांप सूंघ गया था।
उन्होंने भी पीड़ित दुकानदारों के ज़ख्मों पर मलहम लगाने की नहीं सेजी। जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह और नगर अध्यक्ष विकास शर्मा का यह बर्ताव उनके गुलामी का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि इन व्यापारियों के लिए प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल अंतिम दिन तक संघर्ष करेगा।हम कहने में नहीं बल्कि करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति से प्रेरित देवभूमि व्यापार मंडल की पोल खुलकर व्यापारियों के सामने आ गई है।
ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट
What's Your Reaction?






