कथित पत्रकारों ने विजीलेंस कर्मी बनाकर मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग के कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक से ठगे एक लाख रुपए पुलिस ने किया गिरफ्तार
कथित पत्रकारों ने विजीलेंस कर्मी बनाकर मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग के कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक से ठगे एक लाख रुपए पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी : कथित पत्रकारों ने खुद को विजिलेंस कर्मी बताकर मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग के कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक से एक लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में कथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।यह तीनों कथित पत्रकार निकले।इस मामले का खुलासा नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने किया।
बीती 18 म ई को हल्द्वानी स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य कार्यलय के प्रधान सहायक उमेश चंद्र कोठरी के कार्यलय में फर्जी विजिलेंस ने छापा मारा था। कोठरी को अलग कमरे में ले जाकर उनका वीडियो और फोटो दिखाते हुए हुए उन्हें ब्लेकमैल किया गया। इसके बाद एक लाख की मांगे रुपए नहीं देने पर आरोपित गिरफ्तार करने की धमकी देने रहे थे।
पत्नी की बीमारी पर सारा रुपया खर्च होगे पर प्रधान सहायक ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से कर्ज लेकर एक लाख रुपए जुटाए और आरोपियों को दे दिए थे। शनिवार को प्रधान सहायक ने ने हिम्मत दिखाई और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफतार कर चुकी हैं। जिसमें दो आरोपी जनपद ऊधम सिंह नगर के पत्रकार हैं। वहीं एक आरोपी वाहन चालक है। जबकि एक अन्य महिला पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस एक अन्य मामले में भी खुलासा करने की तैयारी कर रही है।
ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट
What's Your Reaction?






