कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बोलें राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खुल चूकी है देश की जनता नफ़रत से नही मोहब्बत से करतीं हैं प्रेम भाजपा के लिए खतरे की घंटी पीएम मोदी ने दी प्रचंड जीत की बधाई
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद बोलें राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खुल चूकी है देश की जनता नफ़रत से नही मोहब्बत से करतीं हैं प्रेम भाजपा के लिए खतरे की घंटी पीएम मोदी ने दी प्रचंड जीत की बधाई

दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिलें जनादेश से कांग्रेस पार्टी ने जश्न का माहौल है। बहुमत से भी अधिक 136 सीटों पर कांग्रेस ने कर्नाटक में शानदार जीत हासिल की है। जबकि ततमा सम दंड भेद इस्तेमाल करने के बाद कर्नाटक विधानसभा में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सिरे से खारिज कर दिया।
भाजपा बमुश्किल 65 सीटों तक अपनी गाड़ी खींचने में कामयाब रही है। वहीं जेडीएस भी इन चुनावों में काफी हद तक पिछड़ गयी। जेडीएस ने सिर्फ अपने खाते में 19 स्टोरी पर अपनी दावेदारी क़ायम रखी। वहीं अन्य को 4 सीटें मिली।
वहीं कांग्रेस ने अपने विपक्षी दल भाजपा को अपनी ताकत का अहसास करा दिया। कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय ग्रह मन्त्री अमित शाह सहित भाजपा के अन्य केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया।
लेकिन यहां मोदी फैक्टर पूरी तरह बेअसर हो गया। भाजपा के रैलियों में भीड़ तो दिखाई दी लेकिन उनके मत पाने में भाजपा असफल साबित हुए।
कर्नाटक की जनता ने धर्म जाति मजहब की राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस को प्रचंड मत दिए। वहीं भाजपा का हनुमान जी वाला मूद्दा भी धरा का धरा रह गया। जिसके बाद हनुमान जी का आशीर्वाद कांग्रेस के पक्ष में जमकर दिखाई दिया।
इस शानदार जीत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गदगदा नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा देश की जनता ने अपनी शाक्ति से अमीरों को करारी मात दी है।
उन्होंने कहा हमने मोहब्बत की दुकान खोली उन्होंने नफरत की लेकिन जनता मोहब्बत से प्रेम करती है। इसलिए जनता ने नफ़रत की दुकान पर ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मैं सभी जनता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
जिनकी मेहनत से हम आज मोहब्बत की दुकान खोलने में सफल हो पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो चुनाव में वादे किए हैं, उन्हें विधानसभा की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा।
हम झूठ बोलकर जनता को गुमराह नहीं करते,जो कहा है उसे करेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कर्नाटक की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने एक स्वतंत्र सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मैं उनका आभार व्यक्त करतीं हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की रीढ़ नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया है। कर्नाटक में इस दिशा में काम किया जाएगा।
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक अर्जुन खरगे ने विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद होंगी।इस बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।
वहीं मुख्यमंत्री की रेस में सिद्धारमैया और डीके का नाम सबसे आगे हैं। कांग्रेस कर्नाटक में तीन डिप्टी सीएम बना सकती है। जिससे स्थिति स्तर रहे। वहीं अगर जानकारों की मानें तो कांग्रेस की प्रचंड जीत भाजपा के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
लोकसभा चुनावों में भाजपा को इससे बड़ा नुक़सान होने की अटकलों पर चर्चा चल रही है। काफी जिदोजहद के बाद भी भाजपा कर्नाटक में धड़ाम हो गई। वहीं आपको बता दें कि भाजपा ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में से वहां प्रचार करने के भेजा था। लेकिन उनके भी कोई असर वहां नहीं दिखाई दिया।
ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट
What's Your Reaction?






