पूर्णिया के सर्किट हाउस बिहार में भारत जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक प्रेस वार्ता रखी गई

पूर्णिया के सर्किट हाउस बिहार में भारत जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक प्रेस वार्ता रखी गई

 0  25

बिहार : आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को पूर्णिया के सर्किट हाउस में बिहार में भारत जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक प्रेस वार्ता रखी गई, जिसमे पूर्णिया प्रमंडलीय प्रभारी कौकब कादरी जी

जिला प्रभारी व कटिहार के मनिहारी से विधायक श्री मनोहर सिंह जी एवम प्रवीण कुमार कुशवाहा जी, नॉर्थ ईस्ट प्रभारी अजय चौधरी जी, प्रदेश प्रवक्त पूनम पासवान जी, कटिहार जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार जी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित किया।

तथा इस अत्यंत आवश्यक बैठक में ज़िला के सभी प्रखंडों के नव निर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस के पधाधिकारियो को भारत जोड़ों यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने के के बारे में दिशा निर्देश दिए। पूर्णिया जिला से लगभग चार दर्जन बसों एवम 100 से अधिक छोटे गाड़ियों को व्यवस्था किया जाएगा।

चुकी यात्रा 05/01/2023 को बांका जिले से शुरू होना है अतः पूर्णिया जिला से लगभग सभी बसों एवम छोटी गाड़िया एक दिन पहले से बांका प्रस्थान करेगी।

 आदरणीय कौकाब कादरी जी ने कहा कि बिहार से यह यात्रा पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सत्याग्रह यात्रा की याद दिलाती है, जिसमे बिहार की धरती से पूरे देश को एक जुट हो कर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश देगी।

उन्होंने आगे कहा की इस यात्रा में सामान विचारधाराओं के सभी लोगों का स्वागत है चाहे वह जिस पार्टी से हो उनका इस यात्रा में स्वागत है। यह यात्रा बांका जिले से आरंभ होगा तथा यात्रा का आरंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा किया जाना है।

 इस वार्ता के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक में इस यात्रा की विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा रूट चार्ट को ध्यान में रखते हुए रहन सहन की व्यवस्था को ध्यान में रखा गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ट कांग्रेस नेता तिरपुररी शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता एजाज अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनकर स्नेही, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजन सिंह

रिंकू यादव जी, डगरूआ प्रखण्ड अध्यक्ष अफरोज अंसारी जी, बायसी से मंजर आलम, बनमनखी से श्याम कुमार यादव, श्री नगर से मोहम्मद युसूफ, अमौर से मजहरूल हक, के नगर से मोहम्मद राशिद मजहरुल बारी, नीरज यादव, नूतन चौधरी, एस एम झा, एवम पूरे ज़िला के सभी पदाधिकारिगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मुबारक खान 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow