दक्षिण अफ्रीका से फरार गुप्ता ब्रदर्स यूएई में गिरफ्तार
दक्षिण अफ्रीका से फरार गुप्ता ब्रदर्स यूएई में गिरफ्तार
हरिद्वार की गूंज: लोकजन न्यूज़
दक्षिण अफ्रीका से फरार गुप्ता ब्रदर्स UAE में गिरफ्तार,जैकब जुमा के काल में करोड़ों लूटने का है आरोप
भ्रष्टाचार के मामले दर्ज होने के बाद दक्षिण अफ्रीका से फरार हुए गुप्ता ब्रदर्स को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के काल में करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। इंटरपोल की मदद से इनको पकड़ा गया है।
भारत के सहारनपुर का रहने वाला है गुप्ता परिवार,गुप्ता भाइयों पर 15 बिलियन रैंड्स (अफ्रीकी मुद्रा) के घोटाले का आरोप
गौरतलब है कि गुप्ता परिवार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। सहारनपुर में भी एक अधिवक्ता द्वारा इन पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज कराए गए हैं।
अब संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार किए गए राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के शासनकाल में करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। इंटरपोल की मदद से इन दोनों भाइयों को पकड़ा गया है।
सोमवार को दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यूएई में प्रवर्तन अधिकारियों ने गुप्ता भाइयों (राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता) को गिरफ्तार किया है। हालांकि, यह साफ नहीं किया गया है कि तीसरे भाई अजय गुप्ता की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है?
गुप्ता भाइयों पर क्या हैं आरोप?
गुप्ता बंधुओं पर आरोप है कि साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से अच्छे संबंधों का लाभ उठाकर उन्होंने आर्थिक अनियमितताएं की हैं। साथ ही उच्च स्तर पर होने वाली नियुक्तियों में भी इनकी भूमिका रही है।
अथॉरिटीज का कहना है कि साल 2018 में गुप्ता परिवार अपनी मर्जी से साउथ अफ्रीका छोड़कर दुबई चला गया क्योंकि उन्होंने सरकारी अथॉरिटीज के जरिये अरबों रैंड (अफ्रीकी करेंसी) का भ्रष्टाचार किया था।
कर दुरुपयोग की जांच करने वाले अफ्रीकी संस्थान के सीईओ वेन डुवेनहेज ने आरोप लगाया था कि अफ्रीका छोड़ने से पहले गुप्ता भाइयों ने 15 बिलियन रैंड्स (अफ्रीकी मुद्रा) लूटे थे।
सहारनपुर में भी विवादों से घिरे रहे हैं गुप्ता बंधु
उल्लेखनीय है कि सहारनपुर में रहते हुए भी गुप्ता भाइयों का नाम जमीनी विवादों में सामने आता रहा है।
सहारनपुर स्थित लालदास के बाड़े में गुप्ता भाइयों द्वारा 200 करोड रुपए की लागत से एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था,जिसको जमीन संबंधी अनियमितताओं के चलते सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा फिलहाल बंद करा दिया गया है।
ब्यूरो चीफ: अभिषेक शर्मा......
What's Your Reaction?






