अमरनाथ गुफा से पास बादल फटा, कई लोगों के मारे जाने की आंशका
अमरनाथ गुफा से पास बादल फटा, कई लोगों के मारे जाने की आंशका
पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा से करीब दो किलोमीटर दूर अचानक से बादल फट गया। जिसके चलते अचानक से बाढ़ आ गई।
इस भयानक बाढ़ की चपेट में घाटी में नीचे लगे टेंट आ गए। जिनमें लोग रुके हुए थे। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में करीब 2 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।
जबकि कई अन्य घायल होने की खबर है। शुरुआती मिली जानकारी के मुताबिक जब यह घटना हुई तब मौके पर करीब बारह हजार यात्री मौजूद थे।
मोहम्मद कलीम अंसारी की रिपोर्ट